NSE IPO Update 2026: SEBI इस महीने के अंदर दे सकता है NOC – चेयरमैन तुहिन कांत पांडे

NSE IPO Update 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का लंबे समय से इंतजार चल रहा आईपीओ अब आखिरकार हकीकत के करीब पहुंचता दिख रहा है। सेबी (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बड़ा ऐलान किया है कि एनएसई के आईपीओ के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने की प्रक्रिया बहुत एडवांस्ड स्टेज में पहुंच चुकी है और यह काम इस महीने (जनवरी 2026) के अंदर पूरा हो सकता है।

यह जानकारी उन्होंने 10 जनवरी 2026 को चेन्नई में ANI को दिए इंटरव्यू में दी। उन्होंने कहा, “हम एनएसई आईपीओ के लिए NOC जारी करने के बहुत एडवांस्ड स्टेज में हैं, यह इस महीने के अंदर हो सकता है।”

NSE IPO में इतनी देरी क्यों हुई?

एनएसई ने सबसे पहले दिसंबर 2016 में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था, लेकिन गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों और को-लोकेशन कंट्रोवर्सी (जहां कुछ ब्रोकर्स को अनुचित फायदा मिलने का आरोप लगा) के चलते यह प्रक्रिया सालों से अटकी हुई थी।

इन सालों में कई बार NOC के लिए अप्लाई किया गया, लेकिन सेबी की ओर से कई सवाल और शर्तें आईं। अगस्त 2024 में एनएसई ने दोबारा NOC के लिए अप्लाई किया। अक्टूबर 2024 में ट्रेडिंग एक्सेस पॉइंट और नेटवर्क कनेक्टिविटी केस को सेटल कर लिया गया, जिसमें एनएसई ने 643 करोड़ रुपये का पेनल्टी भरा।

इसके बाद एनएसई ने कई सुधारात्मक कदम उठाए:

  • सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव
  • बोर्ड की रिस्ट्रक्चरिंग
  • कंप्लायंस फ्रेमवर्क को मजबूत करना
  • पुराने रेगुलेटरी मुद्दों का समाधान

इन सभी कदमों के बाद अब सेबी संतुष्ट नजर आ रहा है और NOC जल्द जारी होने की उम्मीद जगी है।

NOC मिलने के बाद क्या होगा?

NOC मिलते ही एनएसई को आगे की प्रक्रिया शुरू करनी होगी, जिसमें शामिल है:

  • नया DRHP तैयार करना (लगभग 4-5 महीने लग सकते हैं)
  • सेबी से अप्रूवल लेना
  • फिर फाइनल प्रॉस्पेक्टस (RHP) जारी करना

एनएसई के MD & CEO अशिषकुमार चौहान के अनुसार, NOC मिलने के बाद पूरी लिस्टिंग प्रक्रिया में 8-9 महीने लग सकते हैं। यानी अगर जनवरी 2026 में NOC मिल जाता है, तो एनएसई का आईपीओ 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में आ सकता है। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ में से एक होगा, क्योंकि एनएसई की वैल्यूएशन लाखों करोड़ में है।

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

यह खबर उन लाखों निवेशकों के लिए बड़ी राहत है जो सालों से एनएसई आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में भी एनएसई के शेयरों की ट्रेडिंग काफी तेजी से चल रही है और वैल्यूएशन बहुत ऊंची चल रही है।

सेबी चेयरमैन का यह बयान बाजार के लिए काफी पॉजिटिव है और उम्मीद है कि अब देरी ज्यादा नहीं होगी।

नोट: अभी NOC आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, यह सिर्फ चेयरमैन का अनुमान है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

क्या आपको लगता है कि एनएसई आईपीओ निवेश का अच्छा मौका होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं!

Read Also: Executive Centre India IPO: ₹2600 करोड़ का बड़ा प्लान!

Read Also: Bharat Coking Coal (BCCL) IPO

Read Also: Amagi Media Labs IPO

Leave a Comment